Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य में नाइट कर्फ्यू के समय में किया बदलाव, जाने


देश में एक बार फिर कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अब सभी राज्यों में सतर्कता बरती जा रही है। जिसके बाद अब उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू  समय में बदलाव कर समय बढ़ा दिया गया है।

नाइट कर्फ्यू की अवधि में किया बदलाव-

अब राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक  नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अभी तक राज्य में कोविड कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया गया था।

यह रहेंगे नियम-

इसके अलावा अब राज्य में व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही खुल सकेंगे। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा और इस मामले में सख्ती बरती जाएगी। इसके बाद फिर से कैबिनेट की इस मुद्दे पर बैठक होगी और स्थिति के अनुसार फैसला लिया जाएगा।


Exit mobile version