Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में बदलाव, ज्योलिकांग और आदि कैलाश में हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर का महीना है। ऐसे में उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। वहीं बदलते मौसम के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

बर्फबारी से बदला मौसम

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश हो रही है। बदलते मौसम के साथ पिथौरागढ़ के ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी हुई है। हालांकि अभी बर्फ पर परत पतली है, लेकिन ऐसे ही मौसम काफी बर्फ जम सकती है। वहीं बर्फबारी के कारण तापमान काफी लुढ़क गया है।

Exit mobile version