Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में हुआ बदलाव, चारोधाम समेत इन जगहों में हुई बर्फबारी, ठंड में हुआ इजाफा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। फ़रवरी का महीना है। एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। फ़रवरी में बदलते मौसम ने ठंड का अहसास करा दिया है।

मौसम ने बदली करवट

बीते कल शनिवार एकाएक मौसम में बदलाव हुआ और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को चारों धाम में बर्फबारी हुई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ, जिससे यहां की ठंड और बढ़ गई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, और गोरसों सहित माणा और नीति घाटी के गांवों में भी बर्फबारी हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई। चमोली के औली, देहरादून के चकराता और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन यहां बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ी। इसके अलावा निचले इलाकों में बारिश के साथ शीतलहर चलने से मौसम में बदलाव देखा गया। मैदानी इलाकों में मौसम मिला-जुला रहा। देहरादून जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Exit mobile version