Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मौसम में बदलाव जारी, यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर हुई बर्फबारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। इसके साथ ही ठंड की शुरुआत हो‌ गई है। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है।

मौसम में बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‌ बदरीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, आसपास के निचले इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई है।‌ यमुनोत्री धाम से तीर्थ पुरोहित मनमोहन उनियाल ने बताया है कि धाम में एक घंटे से बर्फबारी के साथ ही ओले भी पड़ रहें हैं। इससे ठंड में काफी इजाफा हुआ है। वहीं धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं ऐसे मौसम में सुन्दर दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं।

Exit mobile version