Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नई शिक्षा नीति-2020 के तहत बदलाव, अब विद्यार्थी चुन सकेंगे अपनी पसंद के विषय का विकल्प

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। उत्तराखंड में अब विद्यार्थी अपनी पसंद का विषय का विकल्प चुन सकते हैं। जो नई शिक्षा नीति-2020 के तहत होगा।

होगी यह खास छूट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में नई शिक्षा नीति-2020 के तहत गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि एनईपी-2020 के तहत प्रदेशभर के शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अपनी पसंद के विषयों को पढ़ने की छूट रहेगी। इसके साथ ही मल्टीपल एंट्री व एक्जिट का भी अवसर मिलेगा। जिस पर मंत्री ने सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़े संस्थानों को नेशनन क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार कर लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version