Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदलते मौसम में सेहत पर पड़ रहा असर, चिकित्सकों ने दी सलाह,‌ इन बातों का रखें खास ध्यान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मार्च का महीना चल रहा है। इसके साथ मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में सेहत पर भी असर पड़ रहा है। जिस पर सेहत का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

सेहत का रखें ध्यान

जिस पर देहरादून में सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य संक्रमण से लोग ग्रसित अस्पताल पंहुच रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल व निजी अस्पतालों में डायटीशियन के पास आजकल इस तरह की समस्या लेकर लोग पहुंच रहे हैं। जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि इन समस्याओं से बचने के लिए उचित आहार लेना जरूरी है। प्रोटीन व विटामिन लेने के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हर्बल चाय जैसे हल्दी की चाय, अदरक दालचीनी तुलसी की चाय का सेवन, इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आंवला, संतरा, तुलसी, अमरूद, सेब, अंगूर, अनानास, पपीता, टमाटर का सेवन करना चाहिए। शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने व प्रोटीन के लिए दाल, हरी सब्जी का इस्तेमाल जरूरी है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

📌📌 कम से कम चार लीटर प्रतिदिन पानी पिएं।
📌📌जुकाम, बुखार की शिकायत होने पर खिचड़ी अथवा अन्य हल्के खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
📌📌एंटीआक्सीडेंट चीजों को शामिल करें। पुदीना, लेमनग्रास, कड़ी पत्ता, तुलसी, दालचीनी आदि खाना, चाय व सूप लें।
📌📌इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए संतरा, कीनू, अमरूद और पपीता का सेवन करें। इम्युनिटी मजबूती लिए शहद का सेवन करें,
📌📌रोग प्रतिरोधक क्षमता में मजबूत करने के लिए सुबह तुलसी व अदरक की चाय व रात को दूध पिएं। सलाद लें, फलियां, नट्स, बीज का सेवन करें।
📌📌गर्म व ताजा खाना ही खाएं। ठंडी चीजें खाने से गला खराब होने के साथ ही सर्दी जुकाम का खतरा बना रहता है। ठंडे पानी पीने से बचे।

Exit mobile version