Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा ने तोड़े सभी पुराने रिकॉर्ड: इस साल 60 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि इस साल चार धाम यात्रा में 60 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

श्रद्धालुओं में उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक‌ यह यात्रा अभी भी निरंतर जारी है। तीर्थयात्रियों की इस अभूतपूर्व संख्या ने उत्तराखंड को वैश्विक पटल पर एक प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक गंतव्य के रूप में मजबूती से स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस बार यात्रा के पहले चरण से लेकर मानसून के बाद के वर्तमान चरण तक, देश के कोने-कोने से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिससे पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के बाद से तीर्थयात्रियों की संख्या में आए अभूतपूर्व उछाल का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।
​

Exit mobile version