Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, इतने लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या; गंगोत्री-यमुनोत्री में बना नया कीर्तिमान

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस वर्ष नए रिकॉर्ड बना रही है।

श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा के 147 दिनों के भीतर ही चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का कुल आंकड़ा 50 लाख (50,28,497) के पार पहुंच चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 45,09,324 थी। जिसमें गंगोत्री धाम में इतिहास रचते हुए पहली बार रिकॉर्ड 7,84,321 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इससे पहले वर्ष 2022 में सर्वाधिक 7.81 लाख यात्री यहाँ आए थे। वहीं यमुनोत्री धाम में भी पहली बार दर्शनार्थियों का आंकड़ा 7 लाख के पार (7,03,302) पहुंच गया है, जो गत वर्ष 6.44 लाख था। बदरीनाथ धाम में अब तक 17,28,578 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि (13.82 लाख) से कहीं अधिक है। इसके अलावा, श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे 3,19,135 श्रद्धालुओं की संख्या भी एक नया रिकॉर्ड है।

Exit mobile version