Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 16 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर से चारधाम यात्रा, IRCTC की वेबसाइट पर आज से खुलेंगे टिकट

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के आगामी चरण (16 अक्तूबर से 9 नवंबर) के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग आज, शुक्रवार शाम 3 बजे से शुरू हो रही है।

हेलीकॉप्टर बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रतीक जैन ने इस संबंध में जानकारी साझा की। यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही की जा सकती है। यात्रियों को साइबर ठगी और धोखाधड़ी से बचाने के लिए उन्होंने सावधान किया कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति, ट्रैवल एजेंट या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले फर्जी लिंक के झांसे में न आएं।
​
देखें वेबसाइट

हेलीकॉप्टर के जरिए यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालु इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की अधिकृत वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in पर जाकर अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

​
​

Exit mobile version