Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: चारों धामों में अब तक इतने लाख श्रद्धालु पंहुचे दर्शन को, 94 दिनों में बना यह नया कीर्तिमान

उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। चारधाम यात्रा का आगाज अप्रैल माह से हुआ था। जो जारी है। वहीं चारों धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

श्रद्धालुओं की संख्या पंहुची इतनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा शुरू होने के 94 दिनों में चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45,01,204 पहुंच गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 41,47,540 थी। इस तरह इस बार अब तक 3,53,664 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। सबसे अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं, जहां अब तक 15,27,936 यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। केदारनाथ में 14,11,861, गंगोत्री में 7,03,064 और यमुनोत्री में 6,47,447 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंट साहिब में भी 2,10,896 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version