Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: कानून व्यवस्था से समझौता नहीं, सीएम धामी की सख्त चेतावनी, बोले अराजकता फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने कहा कि उत्तराखंड अपनी शांति, संस्कृति और धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है। इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कानून हाथ में लेने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यात्रा में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version