Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: केदारनाथ के लिए आज से दूसरे चरण की हेली सेवा शुरू, 30 सितंबर तक के सभी इतने हजार टिकट बुक

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। वहीं चारधाम यात्रा के लिए दूसरे चरण की हेली सेवाओं को लेकर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हेली सेवाएं शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज से दूसरे चरण के लिए हेली सेवाएं शुरू हो गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मंगलवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है। जिसमें केदारनाथ हेली सेवा 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए उपलब्ध सभी 8,896 टिकट पूरी तरह बुक हो चुके हैं। ​अगले चरण की बुकिंग 1 से 15 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए 8,340 टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग 22 सितंबर से खोली जाएगी।

की यह अपील

यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट बुक करने का आग्रह किया है। उन्होंने किसी भी अनधिकृत व्यक्ति, फर्जी एजेंट या संदिग्ध लिंक के झांसे में न आने की सख्त सलाह दी है।

Exit mobile version