Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2025: आपदाओं पर भारी पड़ी आस्था, इस साल इतने लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, बना नया रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। शीतकाल के लिए चारधाम में केदारनाथ धाम, गंगोत्री धाम व यमनोत्री धाम के कपाट बंद हो गये है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या

इस वर्ष काल में चारधाम यात्रा ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल चारों धाम में वर्ष 2024 की तुलना में 1.87 लाख श्रद्धालु अधिक पहुंचे। इस वर्ष गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ के दो मई, बदरीनाथ के चार मई और हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले गए। इस साल आपदाओं के बावजूद बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब में रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे।

इतने पंहुचे श्रद्धालु

◻️◾धाम – वर्ष 2024 – वर्ष 2025 – कमी/बढ़ोतरी
📌📌यमुनोत्री – 7,14,755 – 6,44,637 – कमी 70,118
📌📌गंगोत्री – 8,15,273 – 7,58,249 – कमी 57,024
📌📌केदारनाथ – 16,52,076 – 17,68,795 – बढ़ोतरी 1,16,719
📌📌बदरीनाथ – 14,35,341 – 16,32,981 – बढ़ोतरी 1,97,640
📌📌हेमकुंड साहिब – 1,83,722 – 2,74,441 – बढ़ोतरी 90,719

Exit mobile version