Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: 30 मार्च को खुलेगी बसों की किस्मत, किराए को लेकर भी देखें अपडेट

​उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है।

किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं

इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इस वर्ष यात्रा के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जो तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीते दिनों रोटेशन समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें तय किया गया कि सभी परिवहन कंपनियां 25 मार्च तक अपने वाहनों की सूची रोटेशन को सौंप देंगी। इसके बाद 30 मार्च को लॉटरी के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि कौन सी बस किस क्रम में यात्रा पर जाएगी। किराया वर्ष 2025 वाला ही लागू रहेगा।

हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन अब रोटेशन का हिस्सा

​बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरिद्वार लग्जरी कोच एसोसिएशन को औपचारिक रूप से 10वीं कंपनी के तौर पर रोटेशन में शामिल कर लिया गया है। अब हरिद्वार की सभी बसें इसी व्यवस्था के तहत यात्रा पर भेजी जाएंगी। केवल उन्हीं टूर एंड ट्रेवल एजेंटों को बसें आवंटित की जाएंगी जिनके पास पर्यटन या परिवहन विभाग की मान्यता होगी।

Exit mobile version