Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक इतने लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

उत्तराखंड: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इसी माह से शुरू हो रहीं हैं। जिसके लिए‌ कुछ ही दिन बाकी हैं। इस वर्ष जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा शुरू होने से पहले ही पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख को पार कर गया है, जिसमें केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है। जो लोग ऑनलाइन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन सुविधा शुरू होगी।
केदारनाथ: 5.21 लाख (सबसे ज्यादा)
• ​बद्रीनाथ: 4.50 लाख
• ​गंगोत्री: 2.74 लाख
• ​यमुनोत्री: 2.67 लाख
• वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in
• ​मोबाइल एप: Tourist Care Uttarakhand
• ​हेल्पलाइन: 1364 या 0135-3520100

19 अप्रैल से खुलेंगे कपाट

• ​19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम
• ​22 अप्रैल: केदारनाथ धाम
• ​23 अप्रैल: बद्रीनाथ धाम

Exit mobile version