Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: तैयारियों को परखने के लिए कल 10 अप्रैल से होगी महा-मॉक ड्रिल

उत्तराखंड: आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है।

चलेगी मॉक ड्रिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में यात्रा की तैयारियों का आकलन करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की क्षमता को जांचने के लिए 10 अप्रैल को गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा शुरू होने से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं की खामियों को पहचानना और उन्हें समय रहते दूर करना है। इस वर्ष चारधाम यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा।

Exit mobile version