Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: कल से शुरू होंगे ऑफलाइन पंजीकरण, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इसी महीने से शुरू हो रहीं हैं। इसी बीच चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

17 अप्रैल से होंगे ऑफलाइन पंजीकरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी 17 अप्रैल को सुबह पांच बजे से यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी सहित विभिन्न स्थानों पर पंजीकरण काउंटरों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।‌ ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में सबसे अधिक 24 काउंटर संचालित किए जाएंगे। आईएसबीटी (ISBT) में यात्रियों की सुविधा के लिए यहाँ 6 काउंटर खोले जाएंगे। हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा परिसर में 4 पंजीकरण काउंटर उपलब्ध रहेंगे। मोबाइल टीमें होटलों और आश्रमों में भीड़ की आवश्यकतानुसार मोबाइल टीमें भी मौके पर पंजीकरण करेंगी।

Exit mobile version