उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी महीने में शुरू होने वाली है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं के लिए आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार छह मार्च से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से इस बार भी आनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू की है। इस संबंध में जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in के माध्यम से श्रद्धालु आनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
इसके अलावा Tourist Care Uttarakhand मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
अप्रैल से यात्रा शुरू
चारधाम यात्रा के अंतर्गत इस वर्ष यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। वहीं, हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की अभी घोषणा होना शेष है।