Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम, ATS और ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह से शुरू हो रहीं हैं। 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है। यात्रा मार्ग और धामों पर 7,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पहली बार हर धाम में आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) भी मौजूद रहेगा। सुरक्षा के लिए 1168 CCTV कैमरे और 15 ड्रोन के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। यात्रियों की सुविधा हेतु 57 पर्यटन पुलिस केंद्र और 48 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। गढ़वाल रेंज कार्यालय में 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसकी कमान नोडल अधिकारी आईजी राजीव स्वरूप संभालेंगे।

​होंगे यह प्रंबधन

पूरी यात्रा को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। 80 स्थानों पर आपदा टीमें और 37 स्थानों पर SDRF तैनात रहेगी। हरिद्वार, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे संवेदनशील जिलों में NDRF भी मौजूद रहेगी। वाहनों के लिए 118 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। साथ ही 109 भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और 61 ब्लैक स्पॉट पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके अलावा मंदिर परिसरों में फोन और कैमरे के इस्तेमाल के लिए जारी SOP का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए पुलिस की साइबर सेल सक्रिय रहेगी। कंटेंट क्रिएटर्स और रील बनाने वालों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

Exit mobile version