Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज से चारधाम यात्रा का आगाज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी, इन नियमों का पालन अनिवार्य





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा का आज‌ से आगाज हो गया है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत ‘हेल्थ एडवायजरी’ जारी की हैं।


स्वास्थ्य गाइडलाइन जारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एडवायजरी देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दी गई है ताकि यात्री घर से निकलने से पहले ही पूरी तैयारी कर सकें। इसके अलावा 1,350 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। वहीं मार्ग में स्थित प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ जिला अस्पतालों और ट्रांजिट कैंपों को अलर्ट पर रखा गया है।


क्या करें और क्या न करें


​✅यात्रा पर निकलने से कम से कम 7 दिन पहले सुबह-शाम 10 मिनट वॉक और एक्सरसाइज शुरू करें।

✅55 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और पहले से बीमार (Sugar, BP, Heart) मरीजों के लिए मेडिकल चेकअप अनिवार्य है।

✅अपनी नियमित दवाएं और डॉक्टर का पर्चा साथ जरूर लाएं।

✅केदारनाथ (21 किमी) और यमुनोत्री (5 किमी) की खड़ी चढ़ाई के दौरान भारी सामान न उठाएं और रुक-रुक कर चलें।


सावधानी बरतने के निर्देश


• ​खान-पान: यात्रा के दौरान ड्राई फ्रूट्स, बिस्कुट और पौष्टिक आहार साथ रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें।

• ​इनसे बचें: यात्रा के दौरान शराब, धूम्रपान और जंक फूड का सेवन पूरी तरह वर्जित रखने की सलाह दी गई है।

• ​लक्षण दिखने पर: यदि छाती में दर्द, सांस फूलना, जी मिचलाना या लगातार खांसी जैसी समस्या हो, तो तुरंत नजदीकी हेल्थ सेंटर से संपर्क करें।

Exit mobile version