Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जय उद्घोष के साथ चारधाम यात्रा का आगाज, आज अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आज से आगाज हो गया है। आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें मां गंगा के गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद यमुनोत्री धाम में यमुना जी के कपाट छह माह के लिए आज 19 अप्रैल की दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर खोल दिए गए हैं। अब श्रद्धालु यमुना जी के छह माह यमुनोत्री धाम में दर्शन कर पाएंगे।

नम आंखों से दी विदाई

आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना की डोली सुबह शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपनी आराध्य देवी मां यमुना को विदा किया। पूरे क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों, मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच डोली यात्रा आगे बढ़ी। धाम में पहुंचकर स्नान आदि के बाद 12:35 पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं।

Exit mobile version