Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: श्रद्धालु बरतें सावधानी, STF ने बंद कराई 12 फेक वेबसाइट्स

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा इस माह से शुरू होने वाली है। बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहे हैं। साथ ही हैली बुकिंग भी बड़ी संख्या में हो रहीं हैं।

साइबर ठगों से रहें सावधान

ऐसे में साइबर ठग भी अलग अलग पैतरें अपनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इन लोगों से आप सावधान रहें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसटीएफ व साइबर क्राइम पुलिस ने I4सी गृह मंत्रालय के साथ मिलकर शुक्रवार को 12 ऐसी वेबसाइटों को बंद कराया है, जिनसे श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही थी। चारधाम से जुड़ी अब तक कुल 76 वेबसाइटों को ब्लॉक किया गया है। ऐसी फर्जी वेबसाइटों पर एसटीएफ की कड़ी नजर है। श्रद्धालु इस वेबसाइट URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा बुक करा सकते हैं।

यहां करें संपर्क

साथ ही अपील की है कि यदि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाइट, मोबाइल नंबर, लिंक आदि की जानकारी हो तो तुरंत एसटीएफ देहरादून से साझा करें। इसके लिए एसटीएफ ने दो मोबाइल नंबर 9456591505 एवं 9412080875 जारी किए हैं। वित्तीय साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत 1930 नंबर पर संपर्क करें।

Exit mobile version