Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: स्वास्थ्य विभाग ड्राइवर, कंडक्टरों का करेगा नेत्र परीक्षण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व विख्यात चारधाम यात्रा इस माह से शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में पंजीकरण हो रहें हैं। जो नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा इस माह 10 मई से शुरू होने वाली है। जिसमें चारधाम यात्रा पर व्यावसायिक वाहन लेकर आने वाले ड्राइवर, कंडक्टरों का स्वास्थ्य विभाग की ओर अलग से नेत्र परीक्षण किया जाएगा। परिवहन विभाग ने हादसों को कम करने के मकसद से ये पहल की है।

Exit mobile version