Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: 19 अप्रैल से सक्रिय होंगे हाईटेक चेक पोस्ट, सुरक्षा के लिए इन खास कैमरों से होगी निगरानी

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। वहीं गंगोत्री एवं यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज़ हो जाएगा।

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसी क्रम में 16 अप्रैल से प्रमुख यात्रा मार्गों पर हाईटेक चेक पोस्ट काम करना शुरू कर देंगे। जिसमें भद्रकाली, तपोवन, कटापत्थर और नारसन बॉर्डर पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकाग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। इनकी सीधी मॉनिटरिंग परिवहन मुख्यालय से की जाएगी। इसके अलावा आशारोड़ी, ऋषिकेश, सोनप्रयाग समेत सभी प्रमुख चेक पोस्टों को वाईफाई की सुविधा दी गई है ताकि डेटा प्रोसेसिंग तेज हो सके।‌ इन केंद्रों पर वाहनों के ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड और तकनीकी फिटनेस की सघन जांच की जाएगी।

​यह टोल फ्री नंबर

ऋषिकेश में एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए यात्री टोल फ्री नंबर 0135-2743432 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version