Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का है उत्सव, पीएम नरेंद्र मोदी ने यात्रियों से किए इन ‘पंच-संकल्प’ का आह्वान






उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। वहीं बीते कल श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी।


कहीं यह बात


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा को भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना का भव्य उत्सव बताया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान तीर्थयात्रियों से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त करने और उत्तराखंड की दिव्यता बनाए रखने के लिए पांच विशेष संकल्पों का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान ‘डिजिटल उपवास’ (मोबाइल का कम उपयोग) रखें। उन्होंने कहा कि तकनीक से दूर रहकर ही श्रद्धालु उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति को पूरी तरह जी सकेंगे।


पीएम नरेंद्र मोदी के ‘पांच संकल्प’


• ​स्वच्छता सर्वोपरि: धामों और नदियों को साफ रखें तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर देवभूमि की गरिमा बनाए रखें।

• ​पर्यावरण संवेदनशीलता: हिमालय के प्रति संवेदनशील रहें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर संरक्षण में योगदान दें।

• ​सेवा और एकता: यात्रा के दौरान सेवा का भाव रखें और अन्य प्रांतों से आए यात्रियों की परंपराओं का सम्मान करें।

• ​वोकल फॉर लोकल: अपनी कुल यात्रा लागत का कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को खरीदने में खर्च करें ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

• ​अनुशासन और मर्यादा: यातायात नियमों और यात्रा प्रबंधन के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

Exit mobile version