Site icon Khabribox

उत्तराखंड चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या पर रोक नहीं, सीएम ने दिए निर्बाध और सुरक्षित यात्रा के निर्देश

उत्तराखंड: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा शुरू हो रहीं हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाल ली है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट किया कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या या पंजीकरण पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, ताकि भक्त निर्बाध रूप से दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हमारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। यात्रा मार्गों पर मानवीय संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से लूट-खसोट और ओवररेटिंग रोकने के लिए सभी दुकानों पर सामान की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। ‘ग्रीन एवं क्लीन यात्रा’ अभियान के तहत प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कूड़ा प्रबंधन के लिए मार्गों पर कलेक्शन बॉक्स लगाए जाएंगे और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सुनिश्चित करेंगे कि देवभूमि आने वाला हर यात्री सुखद अनुभव लेकर वापस लौटे।

Exit mobile version