Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: SDRF ने प्रदेश में स्थापित की 09 अतिरिक्त पोस्ट, इतने होमगार्ड होंगे तैनात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

नौ अतिरिक्त पोस्ट स्थापित हुई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए एसडीआरएफ ने प्रदेश में नौ अतिरिक्त पोस्ट स्थापित की हैं। जिससे यात्रा के दौरान विषम परिस्थितियों से निपडडडंटने में भी आसानी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसडीआरएफ के पास वर्तमान में कुल 31 स्थाई पोस्ट मौजूद हैं। इस बार नौ अतिरिक्त पोस्टों को बढ़ा दी है। इनपर 169 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। एसडीआरएफ के पास कुल 119 प्रशिक्षित होमगार्ड मौजूद हैं। चारधाम यात्रा के लिए 50 होमगार्ड और तैनात किए जा रहे हैं। जिसमे गंगोत्री, उत्तरकाशी, अगस्तमुनि, केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, जानकीचट्टी और लिंचोली शामिल हैं।

Exit mobile version