Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: पीएम नरेंद्र मोदी की खास पहल का दिखेगा असर, चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को मिलेगा स्वस्थ और शुद्ध भोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिसमे इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, स्वस्थ और शुद्ध भोजन मिलेगा।

आयोजित हो रही कार्यशाला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी की खास अपील के बाद अब होटल कारोबारी भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया है। जिसमे इस कार्यशाला के तहत होटल कारोबारियों से अपने भोजन में तेल, नमक और चीनी का उपयोग कम करने की अपील की जा रही है। इससे खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या से पीड़ित तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी।

Exit mobile version