Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा: इस साल ऐसे लिया जाएगा बदरीनाथ धाम में इको पर्यटक शुल्क, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसी बीच विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

होगी यह व्यवस्था

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल बदरीनाथ धाम में इको पर्यटक शुल्क फास्टैग से लिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत बदरीनाथ व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। वहीं शुरुआत में स्थित देवदर्शनी नामक स्थान पर यात्रा वाहनों से इको पर्यटक शुल्क लिया जाता है। अभी तक नगर पंचायत के कर्मचारी क्यूआर कोड और कैस के माध्यम से शुल्क लेते थे। जिससे वाहनों का जाम लग जाता था। इस व्यवस्था को बदलने के लिए नगर पंचायत फास्टैग से शुल्क वसूलने की योजना बना रहा है। इस व्यवस्था से धाम में जाम से मुक्ति मिल जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा शुरू होने तक इसे चालू किया जा सकता है।

Exit mobile version