Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जल्द होगा चारधाम यात्रा का आगाज, केंद्र से उत्तराखंड को मिलेगा सुरक्षा ‘कवच’

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने वाली है। आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

चारधाम यात्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हर साल चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य की मांग पर तुरंत सुरक्षा बल भेजने का निर्णय लिया है।  इसी क्रम में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने उत्तराखंड शासन को आश्वासन दिया है कि यात्रा व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश को अर्धसैनिक बल की 15 कंपनियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये कंपनियां मई माह तक उत्तराखंड पहुंच जाएंगी। जो मुख्य प्रवेश द्वार ऋषिकेश से लेकर चारों धामों तक तैनात रहेंगे। साथ ही भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस की मदद करेंगे। आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थानों पर मुस्तैद किए जाएंगे।

Exit mobile version