Site icon Khabribox

उत्तराखंड: डीजीसीए के कड़े नियमों के बाद उत्तराखंड में चार्टर्ड हेली सेवाएं हुई ठप, 10 नवंबर तक बुकिंग रद्द

​उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर जरूरी अपडेट है। उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने क्षेत्र में 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवाओं को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

बुकिंग निरस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शुक्रवार को बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए सिंगल इंजन चार्टर्ड हेलीकॉप्टरों में दो पायलट अनिवार्य कर दिए हैं। डीजीसीए के इस फैसले के विरोध में हेली कंपनियों ने सोमवार से सेवाएं पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया, वहीं यूकाडा ने भी 10 नवंबर तक चार्टर्ड हेली सेवाएं स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। हेली कंपनियों ने अपनी मौजूदा एडवांस बुकिंग निरस्त कर दी हैं। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने पुष्टि की है कि सभी संबंधित 12 चार्टर्ड कंपनियों (हिमालयन हेली सर्विसेज, इंडो काप्टर्स, हेरिटेज एविएशन, यूनाइटेड हेलीचार्टर्स आदि) ने अपनी बुकिंग रद्द करने की सूचना प्राधिकरण को दे दी है।

Exit mobile version