Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पतंजलि में उपचार दिलाने के नाम में बुजुर्ग दंपति के साथ ठगी, केस दर्ज

साइबर क्राइम के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोग जितना सतर्क हो रहे हैं, उतना ही साइबर ठग ठगने के अलग अलग पैतरे अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-

जहां एक बुजुर्ग दंपति ठगी का शिकार हुए हैं। यहां जालसाज ने बुजुर्ग दंपति को पतंजलि में उपचार दिलाने का झांसा देकर 1.30 लाख रुपये हड़प लिए। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि वह कमर दर्द, डिस्क स्लिप और अस्थमा व उनकी पत्नी गंगा अर्थराइटिस व शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखा। जिसमें गणपत लाल स्वयं को पतंजली का बुकिंग अधिकारी बताकर कई तरह की बीमारी ठीक करने का दावा कर रहा था। जिस पर उन्होंने संपर्क किया उसने दंपति को पंतजलि में उपचार दिलाने का झांसा दिया। जिसके बाद वह ठग का शिकार हो गये। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version