Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से आयोजित हुई आशुलिपिक परीक्षा के संबंध में यह जरूरी अपडेट, जरूर देखें

उत्तराखण्ड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के संख्या-61/उ०अ० से०च०आ०/2024 दिनांक 17 सितंबर, 2024 में विज्ञापित आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक व अन्य पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया। उक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 08 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गयी।

दी यह जानकारी

लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग की विज्ञप्ति संख्या 474/ परीक्षा (गोपन)/2024-25 दिनांक 31 जनवरी, 2025 द्वारा टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गयी। औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित 1120 अभ्यर्थियों की टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा दिनांक 16 जून, 2025 से 10 जुलाई, 2025 तक देहरादून एवं नैनीताल (हल्द्वानी) जनपद में आयोजित की गयी। सूच्य है कि अभ्यर्थियों द्वारा उपरोक्त टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा तथा चयन परिणाम के संबंध में पृच्छाएं की जा रही है, जिसके संबंध में अवगत कराना है कि उक्त विज्ञापन में विज्ञापित कुल 293 पदों के सापेक्ष टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा में पूर्ण संख्या में अर्ह अभ्यर्थी प्राप्त नहीं हुये हैं। अतः अवशेष पदों के सापेक्ष टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा हेतु द्वितीय चरण की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची यथाशीघ्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जायेगी। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वे टंकण एवं आशुलेखन परीक्षा की आवश्यकतानुसार तैयारी सुनिश्चित कर लें।

Exit mobile version