Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए करोड़ करोड़ रुपये की दी मंजूरी, जानें




उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।


इतने करोड़ की धनराशि स्वीकृत


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 59.72 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का मुख्य उपयोग पेयजल आपूर्ति, बाढ़ सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के कार्यों में किया जाएगा।

• ​चंपावत: तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

• ​ऊखीमठ: नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 25.78 करोड़ रुपये के बजट को अनुमोदन दिया गया है।

• ​इसके अलावा हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना के कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी।

• ​देहरादून: हरभजवाला क्षेत्र में आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण हेतु 2.43 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।

• ​उत्तरकाशी व धर्मपुर: सुसवा नदी (धर्मपुर) के लिए 1.29 करोड़ और झाला गांव (भागीरथी नदी) के लिए 3.03 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

• ​चमोली: जोशीमठ-नीति मार्ग पर क्षतिग्रस्त पैदल पुल के पुनर्निर्माण हेतु 1.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

• ​स्लोप प्रोटेक्शन: पिथौरागढ़, हरिद्वार, नैनीताल और हर्षिल-मुखवा मार्ग पर सुरक्षा कार्यों के लिए बजट आवंटित किया गया है।

• ​शिक्षा के क्षेत्र में चमोली के भराड़ीसैंण स्थित पीएमश्री आदर्श इंटर कालेज में पांच नए कक्षों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। साथ ही डोईवाला और रायपुर क्षेत्रों में नदी-नालों की बाढ़ सुरक्षा के लिए भी धनराशि जारी की गई है।

• ​मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए 299.18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसमें अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 1 करोड़ और जनजाति उपयोजना के लिए 50 लाख रुपये शामिल हैं।



Exit mobile version