Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 5 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन, बताया सराहनीय पहल

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा तैयार विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया।

एल्बम गीत का विमोचन

जानकारी के अनुसार यह एल्बम राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों और विकास कार्यों पर आधारित है। वहीं विमोचन अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने एल्बम से जुड़ी पूरी टीम और आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा और प्रदेश में हो रहे सकारात्मक बदलावों को गीत-संगीत के सशक्त माध्यम से जनता तक पहुंचाना एक बेहद सराहनीय पहल है।

किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एल्बम की टीम को सम्मानित किया, जिनमें निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी एवं शिवानी नेगी, संगीतकार विजयपाल कलूड़ा को सम्मानित किया गया।

Exit mobile version