March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम के पुराने मार्ग को खोजने के लिए 25 सदस्यीय दल को दिखाई हरी झंडी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लगभग 50 दिनों तक चलाया जाएगा अभियान

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने ‘ट्रैक द हिमालय’ के साथ मिलकर इस अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के‌ तहत विशेषज्ञों का 25 सदस्यीय दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए करीब 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा। दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जायेगा। दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा दल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।