Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किये जाने के निर्देश दिए

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास में सैन्यधाम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए और कार्यों की चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाए।

सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम भव्य एवं दिव्य बनाया जाएगा। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी
मौजूद रहे।

Exit mobile version