April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: 13 अक्टूबर को बागेश्वर आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर जिला भ्रमण का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तय होने के बाद कार्यकर्ता इसे भव्य बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएम कार्यक्रम को लेकर मंथन किया।

इससे पहले दो बार कार्यक्रम बना लेकिन किसी कारण बागेश्वर नहीं आ पाए मुख्यमंत्री

जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सीएम का बागेश्वर आने का दो बार कार्यक्रम बना, लेकिन किसी वजह से वह नहीं आ पाए। अब 13 अक्तूबर को उनका आना तय है जिसके लिए उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियाॅ शुरू कर दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री धामी एक दिवसीय दौरे पर दो घंटे जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा करेंगे। इस दौरान जिला चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट का उद्घाटन भी उनके द्वारा किया जाएगा। इसके बाद वह क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास के आवास पर जाएंगे। यहां उनकी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपति को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे‌।