April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कल से करेंगे अपूर्ण घोषणाओं की समीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल यानि गुरुवार से विभिन्न विभागों के अंतर्गत की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करेंगे।

गुरुवार से प्रस्तावित होंगी घोषणाएं-

मुख्यमंत्री के कुमाऊं दौरे को देखते हुए आज से होने वाली समीक्षा बैठक अब गुरुवार से प्रस्तावित होंगी। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपूर्ण घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री बनने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि भाजपा के कार्यकाल में ही सारी घोषणाएं पूर्ण की जाएंगी।