Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कल आयोजित होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा, 10 फीसदी छात्रों का होगा चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एससीईआरटी की ओर से मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा कल 11 अक्तूबर को आयोजित होगी। बताया कि परीक्षा में कक्षा 6 के 28558, कक्षा नौ के 65019 छात्र शामिल होंगे। विकासखंड स्तर पर परीक्षा में शामिल 10 फीसदी छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाएगा। इससे पूर्व में भारी बारिश के अलर्ट के चलते यह परीक्षा तीन बार स्थगित हुई थी।

Exit mobile version