Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा सितंबर में आयोजित होगी।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 16 सितंबर को होगी। आपदा के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। पहले यह 12 अगस्त को होनी थी। जूनियर और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा राज्य के 347 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से शुरू होगी।

Exit mobile version