Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज हो सकती है मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा, पढ़िए पूरी खबर


उत्तराखंड में चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित हो चुके हैं। जिसके बाद उत्तराखंड में नये मुख्यमंत्री के नामों की चर्चा बनी हुई है।

नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा-

जिसमें यह खबर सामने आ रही है कि दिल्ली में आज उत्तराखंड को लेकर एक अहम बैठक होने वाली है। इसमें राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। यह जानकारी उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने दी है। बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं।

Exit mobile version