Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का इतने महीने का बढ़ा कार्यकाल, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल आगे बढ़ाया गया है। उनका कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

जारी हुआ आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया है। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था। उससे पहले उनकी सेवा में विस्तार किया गया है। जिसके बाद उनका कार्यकाल बढ़ाने का आदेश DOPT ने जारी किया है। आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव नियुक्त हुई थीं।

1988 बैच की आईएएस अधिकारी

राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। देहरादून, टिहरी आदि जिलों में जिलाधिाकरी के पद पर भी रह चुकीं हैं। वह उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पत्नी हैं।

Exit mobile version