Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों की समीक्षा कर दिए ये निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को  सचिवालय में स्वास्थ्य, पर्यटन,  कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य समेत अन्य विभागों की समीक्षा की।

जिलों से अवगत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए

सीएस ने निर्देश दिए कि जिलों से अवगत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को निर्देश दिए कि विभागों की नियमित रूप से समीक्षा की जाए। विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले।

ये रहे उपस्थित

बैठक में सचिव राधिका झा, सौजन्या,  अरविन्द सिंह ह्यांकी, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एच.सी सेमवाल,  विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version