Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में कोराना काल जैसे हालात, गुलदार की बढ़ती दहशत को देखते हुए बच्चे ऑनलाइन क्लास लेने को मजबूर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक वन्य जीवों का आतंक बढ़ने‌ लगा है। वहीं पौड़ी गढ़वाल में इन दिनों गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है।

गुलदार का आतंक

जिससे यहां पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों में कोरोनाकाल जैसे हालात बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलदार की दहशत के चलते पढ़ाई ऑनलाइन करने जैसी स्थिति बन गई है। शिक्षा विभाग ने गुलदार के डर से जिले के 55 स्कूल मंगलवार तक बंद रखने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 55 स्कूल बंद करने का फैसला लिया। इसके तहत जिले के संकुल बाडा, चरधार, ढांढरी के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए उक्त स्कूलों को कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version