Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बच्चें पर गुलदार ने किया हमला, जान जोखिम में डाल दोस्तों ने बहादुरी से छुड़ाया

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में गुलदार ने एक किशोर पर हमला कर दिया। जिस पर साथियों ने बहादुरी दिखाते हुए दोस्त को बचाया।

गुलदार ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार बताया कि रविवार शाम करीब सवा छह बजे राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड स्थित सुंधोवाली में घटी। 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ रिस्पना नदी किनारे वॉलीबाल खेलकर लौट रहा था। तभी गुलदार ने निखिल पर हमला कर दिया और सिर पकड़कर जंगल को ले जाने लगा। वहीं दोस्तों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत निखिल के पैरों को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। गुलदार निखिल को छोड़कर भाग गया। वहीं शोर पर लोग पंहुचे और घायल को दून अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक निखिल के सिर पर बड़ा और गहरा घाव है, उसका उपचार चल रहा है। दोस्तों के हिम्मत की भी चर्चा हो रही है।

Exit mobile version