Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों व मदरसों में बच्चे पढ़ेंगे इनके इतिहास, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकारी, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र अब की महान‌ विभूतियों के‌ बारे में पढ़ेंगे।

इनके बारे में पढ़ेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्र राज्य आंदोलन के इतिहास के साथ ही अपनी विरासत और विभूतियों के बारे में पढ़ेंगे। पुस्तिका में छात्र-छात्राएं श्रीदेव सुमन, तीलू रौतेली समेत कई महान विभूतियों के बारे में पढ़ेंगे। वहीं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी यह पुस्तिका काम आएगी। साथ ही बच्चे अपने न्याय के देवता गोलज्यू के इतिहास को भी जानेंगे। इसके अलावा विशभूषा, व्यंजन, हमारे लोक नृत्य के बारे में भी पढ़ेंगे। बीते दिनों कैबिनेट ने हमारी विरासत एवं विभूतियां सहायक पुस्तिका को पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version