Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पहली बार दिखा चाइनीज पौंड हेरॉन, जानें खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में चाइनीज पौंड हेरॉन दिखा है।

इसका नाम है चाइनीज पौंड होरॉन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में पहली बार यह पक्षी दिखा है। उत्तराखंड के कोटद्वार को इस पक्षी ने अपना ब्रीडिंग प्वाइंट बना लिया है। इस पक्षी को उत्तराखंड की वाइल्डलाइफ बर्ड फोटोग्राफर और बर्ड गाइड किरन बिष्ट ने देखा। उन्होंने इसे अपने कैमरे में भी कैद भी किया। उन्होंने सीनियर बर्ड एक्सपर्ट्स से पूछा, सभी ने पुष्टि कि उत्तराखंड में यह पहली बार देखा गया है।

यहां दिखता है पक्षी

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पक्षी पूर्वोत्तर राज्यों जैसे- मिजोरम, मेघालय और नगालैंड में दिखता है। यह पक्षी आमतौर पर पूर्वी एशिया में पाया जाता है। ये आमतौर पर कीड़े, छोटी मछलियां और क्रस्टेशियंस को खाता है।

Exit mobile version