Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे टैबलेट, सीएम कार्यालय ने शिक्षा विभाग से मांगी रिपोर्ट

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीएम ने सितंबर में की थी घोषणा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में अब राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर इस संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के उप सचिव हीरा सिंह बसेड़ा की ओर से भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री की इस घोषणा के त्वरित क्रियान्वयन का अनुरोध किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि इस योजना के लिए वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए जल्द से जल्द शासनादेश (GO) जारी किया जाए, ताकि इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जा सके।

​
​

Exit mobile version