Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही, अब तक 22 शव बरामद, 23 अब भी लापता, तलाश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में बादल फटने की खबरें भी परेशान कर रही है।

बारिश से तबाही

देहरादून में बीते सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहस्रधारा के पास कारलीगढ़ में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। मालदेवता क्षेत्र में नदी के उफान से सड़क, पुश्ते और पुल बह गए, जबकि रिस्पना और बिंदाल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई कालोनियां जलमग्न हो गईं। घर मलबे में दब गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दून घाटी में आई आपदा में लापता हुए पांच और लोगों के शव मिले हैं। इनमें तीन शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर यमुना नदी में मिले हैं। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 22 पहुंच गया है। वहीं 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें फुलेत गांव में सहारनपुर के छह मजदूर भी शामिल हैं। SDRF, NDRF समेत अन्य एजेंसियां मौजूद हैं और रेस्क्यू जारी है।

Exit mobile version